Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब फिल्म जानम समझा करो के सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे सलमान खान, निर्देशक पर बरस पड़ी थीं ग्रुशा कपूर

हमें फॉलो करें जब फिल्म जानम समझा करो के सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे सलमान खान, निर्देशक पर बरस पड़ी थीं ग्रुशा कपूर

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024 (17:50 IST)
Grusha Kapoor Interview : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय है। वह कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'जानम समझा करो' में सलमान खान के साथ ग्रुशा कपूर नजर आई थीं। इस फिल्म में ग्रुशा एक छोटे से रोल में थीं। 
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में ग्रुशा कपूर ने फिल्म से सेट से जुड़ा एक किस्सा बताया है। ग्रुशा ने बताया कि एक दिन सलमान सेट पर 10 घंटे से भी ज्यादा देर से आए, इस बाद वह निर्देशक पर बरस पड़ी थीं। 
 
सिद्धार्थ कनन संग बात करते हुए ग्रुशा ने बताया कि वह तब सलमान खान के स्टारडम से वाकिफ नहीं थीं। वह टीवी एक्ट्रेस थीं और सोशल मीडिया भी इतना नहीं था। इसलिए वह नहीं जानती थीं सलमान तब तक मैंने प्यार किया, जुड़वां और हम आपके है कौन जैसी कई हिट फिल्में दे चुके हैं। 
ग्रुशा ने कहा, फिल्म के एक सीन का शूट मड आइलैंड में होना था। मुझे सुबह 9 बजे सेट पर आने के लिए कहा गया तो मैं 8.30 बजे पहुंच गई थी। बाकी कास्ट मेंबर्स भी पहुंच गए थे। सलमान के बिना जितना भी काम हो सकता था, वो सारा कर लिया गया। लेकिन सलमान नहीं पहुंचे। 
 
ग्रुशा ने कहा, सलमान शाम को सात या आठ बजे आए। लेकिन आने के बाद डायरेक्टर के पास बैठकर बातें करने लगे। जब तक पूरी टीम थक कर चूर हो गई थी। 9 बजे पैकअप करना था। हम सेट पर सुबह से ही थे और रात को 9 बजे पैकअप होना था। मेरे सब्र का बांध टूट रहा था।
 
एक्ट्रेस ने कहा, सलमान गंजी और जीन्स में आराम से बैठकर डायरेक्टर अंदलीब सुल्तानपुरी से बात कर रहे थे। मैंने गौर किया कि वो उस सीन को काफी टाइम से डिस्कस किए जा रहे हैं। मैं डायरेक्टर के पास गई और बरस पड़ी। मुझे कुछ खोने का डर नहीं था। मैंने डायरेक्टर से कहा कि अब और किस चीज का इंतजार कर रहे हैं हम? रात के 9 बज गए हैं।
 
ग्रुशा कपूर ने बताया कि उनकी बात सुनने के बाद सलमान का क्या रिएक्शन था। एक्ट्रेस ने कहा, सलमान ने मुझे देखा और फिर दूसरी ओर देखकर कहा, 'मेरी कॉस्टयूम लाओ। चलिए मैम, सीन करते हैं।' कोई भी सलमान को यह बताने की हिम्मत नहीं कर पाया कि सीन 5 घंटे से तैयार है। हालांकि इसमें सलमान की कोई गलती नहीं थी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घर पर फायरिंग के बाद भी सलमान खान ने नहीं कैंसल किया कोई शेड्यूल, मई में शुरू करेंगे सिकंदर की शूटिंग!