Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब प्रभास ने रुकवा दी थी अपनी कथित गर्लफ्रेंड की शादी

हमें फॉलो करें जब प्रभास ने रुकवा दी थी अपनी कथित गर्लफ्रेंड की शादी

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (10:40 IST)
prabhas birthday: साउथ सुपरस्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्म बाहुबली के बाद प्रभास की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। लाखों लड़कियां उनके लुक्स की दीवानी है। एक समय था जब 6 हजार लड़कियों ने उन्हें प्रपोज किया था। 

 
प्रभास अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। इन दिनों उनका नाम कृति सेनन से जुड़ रहा है। लेकिन बीते काफी सालों से प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर की खबरें सामने आती रहती है। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है। 
 
बताया जाता है कि एक बार प्रभास ने अनुष्का शेट्टी की शादी रोकने की भी कोशिश की थी। बाहुबली की शूटिंग के दौरान अनुष्का की शादी कहीं तय हो गई थी लेकिन प्रभास ने यह शादी रुकवा दी थी।
 
webdunia
दरअसल प्रभास ने इस फिल्म के लिए तीन सालों तक कोई और फिल्म साइन नहीं की थी। उन्होंने खुद पर खूब मेहनत की थी और वह चाहते थे कि अनुष्का भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम करें। इस दौरान जब अनुष्का की शादी की बात आई तो उन्होंने इसे होने नहीं दिया क्योंकि उनका मानना था कि फिर अनुष्का बाहुबली फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाएंगी।
 
फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री की जबरदस्त तारीफ हुई थी। ऐसी खबरें भी आने लगी थी कि प्रभास और अनुष्का एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और वह शादी करने वाले हैं। हालांकि कई मौकों पर दोनों साफ कर चुके हैं कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर, मां से जुड़ा हुआ है मामला