Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

माया 2 की दो लड़कियों के बीच हुए किस ने मचाई इंटरनेट पर धूम

हमें फॉलो करें माया 2 की दो लड़कियों के बीच हुए किस ने मचाई इंटरनेट पर धूम
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट अपने बोल्ड कंटेट के लिए जाने जाते हैं। वे फिल्मों के अलावा वेब-सीरिज़ में भी हाथ आज़मा रहे हैं और उन्हें सफलता मिल रही है। उन्होंने माया, ट्विस्टेड, गहराइयां, स्पॉटलाइट, रेन जैसी कई वेब-सीरिज़ बनाई हैं। हाल ही में उनकी वेब-सीरिज़ ट्विस्टेड 2 भी रिलीज़ हुई है। 
 
अब विक्रम अपनी एक वेब-सीरिज़ का दूसरा भाग बना रहे हैं। हाल ही में 'माया 2' का ट्रेलर सामने आया है जिसका कंटेंट काफी बोल्ड है। यह सीरिज़ 30 मई से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। सीरिज़ की लीड में टीवी एक्ट्रेसेसे प्रियल गौर और लीना जुमानी हैं। 
 
यह कहानी दो लेस्बियंस की है। दो लड़कियों के बीच हुए प्यार को आज भी हमारा समाज अपनाने से मना कर रहा है। इसी को लेकर विक्रम भट्ट ने अपनी यह नई सीरिज़ बनाई है। इसके ट्रेलर में दोनों लड़कियों के बीच हुए इंटिमेट सीन भी दिखाए गए हैं जिसमें में सबसे ज़्यादा बेहतरीन है किसिंग सीन। इसे कई लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और इंटरनेट पर इसने धूम मचाई हुई है। 
 
 
दोनों ही एक्ट्रेसेस काफी हॉट लग रही हैं और इसमें उनके बीच का प्यार अलग ही कहानी लेकर आ रहा है। यह सीरिज विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा ने डायरेक्ट की है। इसमें सिम्मी और रुही की कहानी बताई गई है जिसमें वे दोनों अपने प्यार को समाज के डर से रोकने की कोशिश करती हैं। वे खुद की ही भावनाओं से लड़ रही हैं और अपने प्यार को अपना नहीं पा रहीं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माधुरी दीक्षित ने बताया कौन-सा खान है उनका फेवरेट