Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में हुई 'वीरे दी वेडिंग' की खास रात, क्या आपने देखी स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें?

हमें फॉलो करें मुंबई में हुई 'वीरे दी वेडिंग' की खास रात, क्या आपने देखी स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें?
करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहुजा, शिखा तल्सानिया और स्वरा भास्कर स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज़ होने वाली है। दर्शक खासकर युवा इस फिल्म के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। चार लड़कियों की यह दोस्ती की कहानी हर किसी को अपनी लाइफ के लिए इंस्पायर कर रही है। फिल्म के ट्रेलर का जोश अब दर्शक सिनेमाहॉल में भी देखेंगे। 
 
हाल ही में मुंबई में 30 मई को फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई जिसमें फिल्म की कास्ट के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां आई थीं। बेशक सभी से फिल्म को बहुत तारीफें मिली हैं। स्पेशल स्क्रीनिंग में सेलीब्रिटीज़ शानदार लग रहे थे। कुछ तस्वीरें खास वेबदुनिया की ओर से- (फोटो- गिरिश श्रीवास्तव) 
webdunia
स्टाइल आईकॉन सोनम कपूर का अंदाज़ देखने लायक था। फिल्म में शानदार रोल निभाने वाली सोनम स्पेशल स्क्रीनिंग में स्काई ब्लु कलर के अनोखे ड्रेस में अलग ही नज़र आ रही थीं। उस पर बंधे बाल और चश्में वाली क्युटनेस, सोनम के लुक को और बढ़ावा दे रहा था। 
webdunia
पापा अनिल कपूर भी बेटी की फिल्म देखने आए। हालांकि वे पहले ही फिल्म देख चुके हैं और फिल्म में इस्तेमाल की गई भाषा के वो बिलकुल खिलाफ नहीं हैं। बड़ी बेटी सोनम ने फिल्म में लीड रोल निभाया है, वहीं छोटी बेटी रिया फिल्म की प्रोड्युसर हैं। फोटो में अनिल एक्ट्रेस शिखा तल्सानिया के साथ। 
webdunia
राजकुमार राव और सोनम के खास करण जौहर भी स्पेशल स्क्रीनिंग में अलग ही अंदाज़ में पहुंचे। दोनों ने साथ में पोज़ भी दिया। 
webdunia
बहन को बढ़ावा देने जाह्नवी कपूर भी अपने पापा बोनी कपूर के साथ आईं। जाह्नवी का ड्रेसिंग भी बहन सोनम की तरह बिलकुल अनोखा है। 
webdunia
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का गॉर्जियस अवतार। 
webdunia
राजकुमार राव यहां अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ पहुंचे थे। 
webdunia
स्पेशल स्क्रीनिंग में सलमान खान की खास मॉडल-सिंगर युलिया वंतूर भी आई थीं। वे बहुत खूबसुरत लग रही थीं। 
webdunia
रिचा चड्ढा का काफी बोल्ड लुक इस तस्वीर में देखने को मिल रहा है। 
webdunia
सलमान खान के साथ 'रेस 3' में नज़र आने वाले एक्टर बॉबी देओल भी आजकल हर जगह अपनी हाजिरी लगवा रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की हुई जोरदार फाइट, जॉन ने बताया परमाणु विस्फोट