Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करीना कपूर खान और सोनम कपूर आहुजा स्टारर 'वीरे दी वेडिंग' सीक्वेल के लिए है तैयार

हमें फॉलो करें करीना कपूर खान और सोनम कपूर आहुजा स्टारर 'वीरे दी वेडिंग' सीक्वेल के लिए है तैयार
करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहुजा, शिखा तल्सानिया और स्वरा भास्कर स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का क्रेज अब तक खत्म नहीं हुआ है। 4 महिला दोस्तों की इस मजेदार कहानी को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। फिल्म के रिस्पांस को देखते हुए फिल्म के सीक्वेल की भी डिमांड होने लगी है। 
 
लगता है कि यह खबर पक्की होने वाली है। फिल्म के सीक्वेल की चर्चा तो थी ही, साथ ही इसके लिए अब गंभीर रूप से सोचा भी जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक निर्माता एकता कपूर और रिया कपूर से लेकर 4 लीड हीरोइंस सहित सभी महिलाएं जानना चाहती हैं कि फिल्म के खत्म होने के बाद 4 महिलाओं के साथ क्या होता है? इसलिए यह तय है कि फिल्म का सीक्वेल बनाया जाएगा।
 
एकमात्र समस्या यही है कि चारों एक्ट्रेसेस की डेट्स एकसाथ तय नहीं हो पा रही हैं। सूत्रों ने बताया कि शुरुआत जल्द ही होना चाहिए लेकिन करीना अभी कोई फिल्म नहीं कर रहीं, क्योंकि उन्हें अपने बेटे पर ध्यान देना है। सोनम उनकी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में बिजी हैं। स्वरा भी अपने कामों में व्यस्त हो गई हैं, तो मेकर्स को अगले साल तक इंतजार करना होगा लेकिन इसका सीक्वेल आना तय है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान की 'रेस 3' के साथ शाहरुख खान की होगी ईदी