Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पियक्कड़ और सेक्सुअली एक्टिव हैं 'वीरे दी वेडिंग' की लड़कियां

हमें फॉलो करें पियक्कड़ और सेक्सुअली एक्टिव हैं 'वीरे दी वेडिंग' की लड़कियां
वीरे दी वेडिंग इस वर्ष की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया स्टारर यह फिल्म चार लड़कियों की कहानी दर्शाती है। इस फिल्म के ट्रेलर से ही लोगों को फिल्म से उम्मीदें बन गई हैं। 
 
फिल्म में चारों मस्तमौला लड़कियां हैं। वे चारों बुराई करती हैं, शराब पीती हैं और सेक्स पर बात करने में भी नहीं शरमाती। फिलहाल फिल्म का प्रमोशन चल रहा है। इस दौरान सोनम कपूर ने फिल्म में इन किरदारों को लेकर कई बातें की और खुलासे किए। 
 
सोनम ने बताया कि फिल्म की चार लड़कियां एक बड़े शहर से हैं। उनकी रियल लाइफ और लाइफस्टाइल को दिखाया गया है। ये शराब पीती हैं।  सेक्सुअली भी एक्टिव हैं और शादी करने तक इंतजार नहीं कर पा रही हैं। फिल्म में इन लड़कियों की कहानी बताई गई है। यह सब रियल में भी  होता है। 
 
स्वरा भास्कर ने बताया कि सिर्फ इसलिए कि हम यह सब स्क्रीन पर दिखा रहे हैं तो यह इतना बड़ा मुद्दा क्यों बन रहा है? जब हम अपने मेल कैरेक्टर्स को रियलिटी दिखाने के लिए इजाजत दे सकते हैं, तो हम फीमेल कैरेक्टर्स को ऐसा क्यों नहीं दिखा सकते?  
 
स्वरा भास्कर के साथ सोनम कपूर को भी फिल्म में काफी बोल्ड दिखाया गया है। शिखा और करीना के रोल भी बहुत दमदार है। चारों ने इस फिल्म को बोल्ड बनाने की कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून को रिलीज़ होने वाली है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' की स्पेशल स्क्रीनिंग में माधुरी दीक्षित का जादू