Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पैरेंट्स का घर छोड़ेंगे वरुण धवन, रहेंगे गर्लफ्रेंड के साथ!

हमें फॉलो करें पैरेंट्स का घर छोड़ेंगे वरुण धवन, रहेंगे गर्लफ्रेंड के साथ!
अपने पैरों पर खड़े होते ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स पैरेंट्स का घर छोड़ अपने नए घर में शिफ्ट हो जाते हैं। पिछले वर्ष आलिया भट्ट अकेले रहने लगी और अब उनके खास दोस्त वरुण धवन के बारे में भी यही बात सुनने को मिल रही है। 
 
लंबे समय से वरुण प्रॉपर्टी की तलाश में थे और यह तलाश अब खत्म हो गई है। सूत्रों के अनुसार वरुण ने हाल ही में नया घर खरीदा है। इससे चर्चा चल पड़ी है कि वे माता-पिता का घर छोड़ कर अपने बैचलर पैड में शिफ्ट हो रहे हैं। 
 
नताशा दलाल से वरुण का अफेयर उस समय से चल रहा है जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था। कहा जा रहा है कि वे नताशा के साथ अपने इस नए घर में रहेंगे। 
 
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से नताशा और वरुण में खटपट चल रही है। वरुण की आलिया भट्ट से नजदीकियों की खबरों ने नताशा को विचलित कर दिया। वरुण चाहते हैं कि नताशा उनके साथ रहें ताकि उनके बीच सारी गलतफहमियों को सुलझा लिया जाए। 
 
पिछले वर्ष 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'जुड़वा 2' जैसी सफल फिल्म देने वाले वरुण इस समय 'अक्टोबर' और 'सुई धागा मेड इन इंडिया' में व्यस्त हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन रहेगा आगे? पैडमैन या पद्मावत?