Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

हमें फॉलो करें वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'बवाल' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

WD Entertainment Desk

, रविवार, 9 जुलाई 2023 (17:38 IST)
bawaal trailer release: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'बवाल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली हैं। वहीं अब प्राइम वीडियो ने दुबई में स्थित आलीशान क्वीन एलिजाबेथ 2 में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान अपनी आने वाली रोमांटिक फ़िल्म, 'बवाल' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
 
इस कहानी को पूरी दुनिया के सामने पेश करने के लिए फ़िल्म के सभी कलाकार और निर्माता एमिरेट्स के बेहद लोकप्रिय राजधानी शहर में मौजूद थे। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस सदाबहार प्रेम-कहानी का निर्देशन बेहद मशहूर और विजनरी डायरेक्टर – नितेश तिवारी ने किया है, जिसे साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी की अर्थस्काई पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। 
 
फिल्म 'बवाल' की कहानी हाई स्कूल में इतिहास पढ़ाने वाले एक साधारण शिक्षक, अजय दीक्षित के इर्द-गिर्द घूमती है, जो काफी मशहूर हैं और लोग उन्हें अज्जू भैया के नाम से भी जानते हैं। उसने इस शहर में लोगों के बीच अपनी झूठी छवि बनाई है, और इसी वजह से वह यहां के लोगों के लिए किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। 
हालात की वजह से मजबूर होकर उसे दूसरे विश्व युद्ध के दौरान यूरोप के सफर पर निकलना पड़ता है, और न चाहते हुए भी उसे अपनी नई-नवेली पत्नी 'निशा' को साथ ले जाना पड़ता है, जिसके साथ उसका रिश्ता बेहद तनावपूर्ण है। इसके बाद होने वाली घटनाओं का सिलसिला उनकी शादी को कसौटी पर परखता है और वह सबसे बड़ी लड़ाई- यानी अपने भीतर चल रहे संघर्ष का सामना करने के लिए मजबूर हो जाता है। 
 
देश और दुनिया के कई लोकेशन पर फिल्माई गई इस प्रेम-कहानी का संदेश काफी मायने रखता है, जो निश्चित तौर पर दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगा। यह फिल्म 21 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है। 
 
webdunia
फिल्म के प्रोड्यूसर, साजिद नाडियाडवाला ने कहा, बवाल एक ऐसी कहानी है जिसकी आने वाले समय में लोग मिसाल देंगे, और सचमुच यह फ़िल्म दुनिया भर के दर्शकों के मनोरंजन के लिए बनी है। 200 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में इस फ़िल्म के प्रीमियर के लिए प्राइम वीडियो के साथ साझेदारी करना, और अब दुबई जैसे आलीशान शहर में इसका ट्रेलर लॉन्च करना, यही दिखाता है कि हम वाकई दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं। 
 
वरुण धवन ने कहा, सच कहूं तो 'बवाल' का सफर मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा है और यह मेरे करियर में एक बड़ी उपलब्धि है, साथ ही यह मेरे लिए सबसे रोमांचक और बेहद फायदेमंद भी रही है। अज्जू अपने शहर में मशहूर है, इसके बावजूद वह लगातार ऐसे हालातों से जूझ रहा है जिस पर उसका कोई ज़ोर नहीं है। इस किरदार को बड़ी बारीकी से तैयार किया गया है, जिसके भीतर और चारों ओर सचमुच बवाल दिखाई देता है, और इसी वजह से यह किरदार हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। 
 
जाह्नवी कपूर ने कहा, एक्टर होने के नाते हम ऐसी भूमिकाएं निभाते हैं, जो या तो हमारे लिए बनी होती हैं, या जिन्हें हम अपना लेते हैं। लेकिन शायद ही कभी हमें इतनी शानदार भूमिका निभाने का मौका मिलता है, जिसमें एक अभिनेता को अपनी काबिलियत दिखाने के लिए बहुत कुछ हो। इस अनोखी रोमांटिक कहानी में, निशा एक साधारण-सी लड़की है जिसके दिल में कई अरमान और सपने हैं, लेकिन वह इतनी प्यारी है कि वह आपको हर उस जज्बात को महसूस करने पर मजबूर कर देती है, जिसे वह अनुभव कर रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रभास की 'सालार' के टीजर की सफलता के बाद मेकर्स बताया कब रिलीज होगा ट्रेलर