Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस विवाद से उड़ता पंजाब को कितनेे करोड़ का होगा फायदा?

हमें फॉलो करें इस विवाद से उड़ता पंजाब को कितनेे करोड़ का होगा फायदा?
पहलाज निहलानी ने उड़ता पंजाब के प्रदर्शन में 89 अड़ंगे लगाए, लेकिन ये काम न आए। फिल्म के निर्माता एकता कपूर और अनुराग कश्यप जरूर पहलाज से खफा हुए होंगे, लेकिन मन ही मन में उन्होंने पहलाज को 'शुक्रिया' भी अदा किया होगा। बैठे-बिठाए मुफ्त में फिल्म का करोड़ों रुपये का प्रचार हो गया। जिन्होंने फिल्म का नाम भी नहीं सुना होगा वे भी बेसब्र हो गए होंगे कि फिल्म में आखिर है क्या? 
 
बहुत पहले बॉलीवुड फिल्मों को इस तरह के विवादों का फायदा मिलता था, लेकिन जब निर्माता-निर्देशक जानबूझकर विवाद रचने लग गए तो चतुर दर्शक उनकी ये चाल भांप गए। 'उड़ता पंजाब' के विवाद से साफ झलकता है कि ये हथकंडा नहीं है। सेंसर ने वाकई में फिल्म पर कैंची चलाने का मन बना लिया था। 
 
एक ट्रेड विशेषज्ञ के अनुसार फिल्म को सात से दस करोड़ रुपये का फायदा मिलेगा। यानी की कुल कलेक्शन में इतनी रकम विवाद के कारण जुड़ जाएगी। फिल्म का चलना या न चलना तो उसकी गुणवत्ता पर निर्भर करता है, लेकिन इस विवाद के बाद फिल्म अच्छी ओपनिंग ले सकती है और पहलाज के कारण इतनी रकम उसके खाते में बढ़ जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हॉट अंदाज... टाइगर श्रॉफ की बहन बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार!