Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

TVF की वीकली सीरीज वेरी पारिवारिक का छठा एपिसोड मेड : द दीदी हुआ रिलीज

शो एक मॉडर्न इंडियन परिवार की कहानी कहता है

हमें फॉलो करें TVF की वीकली सीरीज वेरी पारिवारिक का छठा एपिसोड मेड : द दीदी हुआ रिलीज

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (17:10 IST)
Weekly Series Very Parivarik: TVF का नया शो 'वेरी पारिवारिक' फैंस और दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हो चुका है। लोग हर शुक्रवार को नए एपिसोड का इंतज़ार करते हैं। यह बहुत हिट हो रहा है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। TVF अपने हर नए शो के साथ क्रिएटिविटी का नया रंग पेश कर रहा है। 
 
यह शो एक मॉडर्न इंडियन परिवार की कहानी कहता है, जिसमें दिखाने मिलता है कि कैसे एक कपल अपने माता-पिता के साथ रहने के दौरान परेशानियों का सामना करता है। अब जब शो के 5 एपिसोड्स को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है, इसलिए मेकर्स ने हाल ही में वेरी पारिवारिक का छठा एपिसोड 'मेड : द दीदी' को रिलीज़ कर दिया है।
 
TVF ने अपनी नई वीकली सीरीज़ के साथ फिर से कमाल कर दिखाया है। उन्होंने सभी के लिए एक और बेहतरीन वेब शो लाया है। कहानी से लेकर इसे कैसे बनाया जाता है, किरदारों और संबंधित टॉपिक्स तक, इस शो में वह सब कुछ है जो आजकल लोग देखना चाहते हैं। 
 
webdunia
वीकली एपिसोड में फैंस को हमेशा कुछ नया और रोमांचक देखने को मिलता है। हालांकि इंडियन कंटेंट में इस तरह की वीकली सीरीज़ आए काफी समय हो गया है। ऐसे में TVF अपने कंटेंट के साथ डिजिटल एज में सबसे आगे है। शो वेरी पारिवारिक को सभी का खूब प्यार मिल रहा है। यह शो साबित करता है कि TVF वाकई मॉडर्न इंडियन फैमिलीज को समझता है। 
 
वेरी पारिवारिक एक नई कहानी है। इसमें एक कपल है, जिसमें जहां एक आईटी प्रोफेशनल है वहीं पत्नी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही है। कहानी में असली ड्रामे की शुरुआत तब होती है, जब उनके पैरेंट्स उनके साथ रहने आते हैं। शो की कहानी मॉडर्न इंडियन फैमिलीज की बहुत ही मजेदार स्थितियों पर आधारित है, जिसे देख कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक सकता।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब संजय लीला भंसाली के पास काम मांगने गए फरदीन खान, यह कहकर एक्टर को कर दिया रिजेक्ट