Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान बने हैं फिरंगी, देखिए मोशन पोस्टर

हमें फॉलो करें ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान बने हैं फिरंगी, देखिए मोशन पोस्टर
आखिरकार इंतजार की घड़ियां समाप्त हुईं। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान फिल्म के लिए आमिर खान के लुक वाला मोशन पोस्टर सामने आ गया है जिसका इंतजार सिने प्रेमी बेसब्री के साथ कर रहे थे। 
 
आमिर इस फिल्म में फिरंगी नामक ठग का रोल कर रहे हैं, ये बात पोस्टर के जरिये सामने आई है। आमिर ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा है- और ई हैं हम, फिरंगी मल्लाह। हम से ज्यादा नेक इंसान इस धरती पे कहीं नहीं मिलेगा। सच्चाई तो हमरा दूसरा नाम है और भरोसा हमरा काम। दादी कसम!
 
फिल्म के अन्य कलाकारों अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख के पोस्टर पहले ही जारी हो चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर संभवत: 27 सितंबर को जारी होगा क्योंकि उस दिन यश राज फिल्म्स के यश चोपड़ा का जन्मदिन है। फिल्म आठ नवंबर को प्रदर्शित होगी और यह वर्ष की बड़ी फिल्मों में से एक है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुरी आदत से छुटकारा पाने और वजन कम करने कपिल शर्मा पहुंचे आयुर्वेदिक आश्रम