Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'द कपिल शर्मा शो' की एक्ट्रेस रोशेल राव बनीं मां, प्यारी सी बेटी को दिया जन्म

हमें फॉलो करें 'द कपिल शर्मा शो' की एक्ट्रेस रोशेल राव बनीं मां, प्यारी सी बेटी को दिया जन्म

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (10:49 IST)
rochelle rao blessed with a baby girl: 'द कपिल शर्मा शो' की एक्ट्रेस रोशेल राव के घर किलकारियां गूंज गई है। एक्ट्रेस ने शादी के पांच साल बाद एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। रोशेल राव और पति कीथ सिकेरा ने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी फैंस को दी है। कपल ने 1 अक्टूबर 2023 को अपनी बेटी का स्वागत किया है। 
 
रोशेल और कीथ ने एक जाइंट पोस्ट शेयर कया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए खुलासा किया कि उन्हें एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। रोशेल ने लिखा, बेटी के रूप में मिले भगवान के इस महान आशीर्वाद की तारीफ कर रहे हैं। हम धन्य हो गए हैं। बेबी सिकेरा 1 अक्टूबर 2023 को पैदा हुई।
 
उन्होंने लिखा, दोस्तों आपके इस प्यार और सपोर्ट के लिए तहेदिल से शुक्रिया। मैंने भगवान से इस बच्चे को मांगा था और उन्होंने मुझे वही दे दिया। 
 
बता दें कि रोशेल और कीथ ने साल 2018 में शादी रचाई थी। वे रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' के अलावा नच बलिए 9 में भी साथ नजर आ चुके हैं। रोशेल खतरों के खिलाड़ी, इंडियाज लाफ्टर चैंपियन के अलावा द कपिल शर्मा शो में नजर आ चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्म एक्ट्रेस गायत्री जोशी की कार का एक्सीडेंट, हादसे में स्विस कपल की मौत