Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या जूता चुराई रस्म में रणबीर कपूर ने आलिया की बहन को दिए थे लाखों रुपए? एक्टर ने खोला राज

शो के पहले एपिसोड़ में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी मेहमान बनकर पहुंचे थे

हमें फॉलो करें क्या जूता चुराई रस्म में रणबीर कपूर ने आलिया की बहन को दिए थे लाखों रुपए? एक्टर ने खोला राज

WD Entertainment Desk

, रविवार, 31 मार्च 2024 (11:53 IST)
The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने नए शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के साथ वापस लौट आए हैं। इस शो का पहला एपिसोड़ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ। शो के पहले एपिसोड़ में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी मेहमान बनकर पहुंचे थे। 
 
शो में कपूर फैमिली नेकई दिलचस्प खुलासे किए। इस दौरान कपिल ने रणबीर-आलिया की शादी के बारे में भी बात की। रणबीर कपूर ने अपनी शादी में 'जूता चुराई' रस्म का भी जिक्र किया। एक्टर ने बताया कि जूता चुराई रस्म में उन्हें आलिया की बहन को कितने पैसे दिए थे। 
 
जब रणबीर से पूछा गया कि उनकी शादी में 'जूता चुराई' रस्म के दौरान आलिया की बहन को लाखों रुपए देने की अफवाहें हैं क्या ये सच थीं। इस पर एक्टर ने कहा, 'नहीं, यह सच नहीं है।'
 
वहीं नीतू कपूर ने कहा, 'हमने उन्हें कुछ नकद राशि दी थी।' इसके बाद रणबीर ने याद करते हुए बताया कि आलिया की बहन ने हमसे 'जूता चुराई' के दौरान कुछ लाख की डिमांड की थी, हालांकि बाद में उन्होंने कुछ हजार तक कम दिया था।  
 
रणबीर कपूर की बात सुनकर शो की होस्ट अर्चना पूरन सिंह ने हैरान होकर कहा, 'हजारों में बस, इतना कम।' इसपर रणबीर ने कहा, 'हां, शादी घर पर हुई। जूते भी घर पर होंगे। अगर आप चाहें तो उन्हें ले लें। यह सुनकर सभी हंसने लगते हैं। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रश्मिका मंदाना संग अफेयर की खबरों के बीच विजय देवरकोंडा ने बताया मैरिज प्लान, बोले- बनना चाहता हूं पिता