Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैप्टन विजयकांत के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थलापति विजय पर हुआ हमला, एक्टर को फेंककर मारी चप्पल

हमें फॉलो करें कैप्टन विजयकांत के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थलापति विजय पर हुआ हमला, एक्टर को फेंककर मारी चप्पल

WD Entertainment Desk

, शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (11:58 IST)
Thalapathy Vijay viral video: साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और राजनेता कैप्टन विजयकांत का बीते दिनों कोरोना की वजह से निधन हो गया था। एक्टर का अंतिम संस्कार शुक्रवर को किया गया। विजयकांत के अंतिम दर्शन करने कई हस्तियां पहुंचीं, जिनमें थलापति विजय भी शामिल थे। 
 
हालांकि, विजयकांत के अंतिम संस्कार के समय किसी अनजान शख्स ने थलापति विजय के साथ बदसलूकी कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, विजयकांत के अंतिम दर्शन करने उमड़ी भीड़ में से किसी ने थलापति को चप्पल फेककर मार दी।
 
वीडियो में दिख रहा है थलापति विजय भीड़ और सुक्षाकर्मियों से घिरे हुए विजयकांत के अंतिम दर्शन के लिए जा रहे हैं। कैप्टन विजयकांत को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने दिवंगत एक्टर के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। जैसे ही वह बाहर निकले, अभिनेता को भीड़ ने घेर लिया।
 
इस दौरान किसी ने विजय पर चप्पल फेंक दी। विजय इस हमले से बचने में सफल रहे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाल लिया। इसके बाद पुलिस ने विजय को वहां से निकलने में मदद की। इस मामले में थलापति विजय ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
 
बता दें कि थलापति विजय और विजयकांत ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। विजयकांत ने फिल्म 'सेंथूरापंडी' में विजय के भाई की भूमिका निभाई थी। इससे पहले विजयकांत ने थलापति विजय के पिता एसए चंद्रशेखर की साथ भी 17 फिल्मों में काम किया था। थलापति विजय एक्टर विजयकांत को अपना मेंटॉर भी मानते थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जीनत अमान से लेकर फरदीन खान तक, ये बॉलीवुड आइकॉन्स 2024 में वापसी करने के लिए तैयार