Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वेकेशन मनाने गईं 'तारक मेहता' की बबीता जी का हुआ एक्सीडेंट, जर्मनी से वापस लौटीं

हमें फॉलो करें वेकेशन मनाने गईं 'तारक मेहता' की बबीता जी का हुआ एक्सीडेंट, जर्मनी से वापस लौटीं

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 21 नवंबर 2022 (17:00 IST)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो सभी का फेवरेट है। शो के हर किरदार ने दर्शकों के बीच एक अलग जगह बनाई है। बीते दिनों शो में चंपक चाचा का किरदार निभाने वाले एक्टर अमित भट्ट शूटिंग सेट पर घायल हो गए थे। अब शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता का भी एक्सीडेंट हो गया है। 

 
मुनमुन दत्ता ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। मुनमुन इन दिनों यूरोप घूमने निकली हैं। लेकिन दुर्भाग्य से जर्मनी में उनका एक्सीडेंट हो गया।
 
webdunia
अपनी इंस्टा स्टोरी में मुनमुन ने बताया, 'जर्मनी में मेरा एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। मेरे बाएं घुटने में काफी चोट लगी है। इसलिए मुझे अपना टूर खत्म करके घर वापस लौटना पड़ा है।' इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल वाली इमोजी भी लगाई है। 
 
बता दें कि मुनमुन दत्ता बीते दिनों स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन से ट्रेन से जर्मनी गई थीं। उन्होंने कुछ मजेदार खानों की तस्वीरें भी शेयर की थी।  
 
मुनमुन दत्ता ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी हैं। वह इस शो में शुरुआत से नजर आती हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'मुंबई एक्सप्रेस' और अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलिडे' में भी नजर आ चुकी हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अलाया एफ ने बताया फिल्म 'फ्रेडी' में कार्तिक आर्यन संग काम करने का अनुभव