Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत के बारे में क्या बोले एमएस धोनी के पिता

हमें फॉलो करें सुशांत के बारे में क्या बोले एमएस धोनी के पिता
महेंद्र सिंह धोनी पर बनने वाली फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल निभा रहे हैं। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लिए सुशांत ने जबरदस्त तैयारी की है। 
 
सुशांत रांची गए और धोनी के पिता पान सिंह से मिले। दोनों देर तक बातें करते रहे। बातचीत के दौरान सुशांत ने कई वीडियो दिखाए जिसमें वे धोनी के रोल की तैयारी करते नजर आ रहे थे। ये सारा होमवर्क सुशांत ने फिल्म की शूटिंग के पूर्व होने वाली ट्रेनिंग के पहले ही कर लिया था। 
 
धोनी के पिता सुशांत की ईमानदारी, कड़ी मेहनत और जज्बा से इतने प्रभावित हुए कि सुशांत से उन्होंने कहा कि धोनी के रोल के लिए वे सही चयन हैं। 
 
फिल्म के फर्स्ट लुक को काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। सुशांत बताते हैं 'जब मैं लोगों से इस बारे में सुनता हूं तो एक अलग ही अनुभूति होती है। ये बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। यदि धोनी के नजदीकी लोग ऐसा सोचते हैं तो यह मेरे लिए बड़ा कॉमप्लिमेंट है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi