Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डर... सनी लियोन के हाथ में चाकू और खौफनाक आवाज

बताई अपनी दास्तान जागरुक किया साइबर बुलिंग के खिलाफ

हमें फॉलो करें डर... सनी लियोन के हाथ में चाकू और खौफनाक आवाज
कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज़ डिप्रेशन, यौन उत्पीड़न जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर जागरुकता के लिए अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री सनी लियोन ने भी साइबर बुलिंग (साइबर बदमाशी) के बारे में बात की। सनी का मानना है कि इस विषय की जागरुकता टीनएज लड़कियों और लड़कों के लिए बहुत ज़रूरी है जो आसानी से इसका शिकार बन जाते हैं। 
 
इस मुद्दे पर अपने अनुभव शेयर करते हुए सनी ने बताया कि एक बार उन्हें सोशल मीडिया पर एक ग्रुप ने बहुत डरा दिया था, जिसकी वजह से उन्हें अकेले रहने में भी डर लगता था। उनके पति डेनियल वेबर उस वक़्त शहर से बाहर थे और सनी को घर के बाहर आवाज़ें सुनाई देती थी। वे खुद को बचाने के लिए हाथ में चाकू लेकर घूमती थीं। 
webdunia

 
सनी के बारे में एक सोशल मीडिया युज़र ने गलत कमेंट्स भी सोशल मीडिया पर फैलाए थे। उस की फैन फॉलोइंग भी बहुत थी, तो उसके फैंस ने भी सनी को उनके घर के बाहर लूटने और अटैक करने की धमकी दी। इस घटना के बाद सनी डर गई थीं और अपने घर में कैमरा लगवाए थे। 

webdunia

 
सनी का इरादा ऐसे लोगों का सपोर्ट करना है जो साइबर बुलिंग का शिकार होते हैं और इसके खिलाफ लड़ नहीं पाते। सनी ने युवा लड़कियों और लड़कों को इंटरनेट के इस तरह के उपयोग ना करने की चेतावनी दी। उनका मानना है कि इसके साइड इफेक्ट भी होते हैं जैसे डिप्रेशन और आत्महत्या की सोच। इसके अलावा सनी ने बच्चों को ब्लू व्हेल जैसे गेम्स से भी दूर रहने की सलाह दी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तुम्हारी सुलु की कहानी