Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सनी लियोनी ने रिलैक्स होने के लिए बनाई अपने घर में खास जगह

हमें फॉलो करें सनी लियोनी ने रिलैक्स होने के लिए बनाई अपने घर में खास जगह
एक्टर्स की जिंदगी भी मुश्किल है। दिन-रात वे लोगों से घिरे रहते हैं। कैमरे उनकी हर अदा को कैद करने के लिए बेकरार रहते हैं। चाहे जो परिस्थिति हो उन्हें चेहरे पर मुस्कान रखनी होती है। सवालों की बौछारें उन पर होती रहती हैं जिनके जवाब सोच-विचार कर उन्हें देने होते हैं। हमेशा खूबसूरत दिखने का दबाव उनके सिर पर होता है। ऐसी बहुत कम जगह होती हैं जहां वे एकांत पाकर रिलैक्स हो सकें। ज्यादातर सेलिब्रिटीज़ को घर पर ही ऐसे क्षण मिलते हैं। 

सनी लियोनी ने घर में भी एक जगह ऐसी बना ली है जहां पर वे शांति से दो-चार पल बीता सकती हैं। उन्होंने घर की छत पर एक पुल बनवाया है। पानी के बीच वे 'रिलैक्स' होती हैं। 
 
सनी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है। जिसमें वे पुल में आराम से बैठी हुई हैं। वे बेहद शांत लग रही हैं। इस फोटो के साथ सनी ने लिखा है कि शहर के बीच उन्होंने और उनके पति डेनियल वेबर ने अपनी घर की छत इस शांत जगह को बनाया है जहां वे और डेनियल कुछ सुकून के पल बिताते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बुरे फंसे जेठालाल, सूरमा भाई ने दिए दो विकल्प... अब क्या करेगा जेठालाल?