Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कपिल शर्मा के शो में एक बार फिर नजर आएंगे सुनील ग्रोवर

सलमान खान अपनी फिल्म भारत का प्रमोशन करने के लिए कपिल शर्मा के शो पर आएंगे। इस फिल्म के बाकि स्टारकास्ट के साथ ही सुनिल ग्रोवर भी आ सकते हैं

हमें फॉलो करें कपिल शर्मा के शो में एक बार फिर नजर आएंगे सुनील ग्रोवर
कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच की लड़ाई जग जाहिर है। दोनों की इस लड़ाई से इनके फैंस को काफी निराशा हुई थी। कपिल ने इस मुद्दे पर सुनील से माफी मांग उन्हें अपनी शादी में इनवाइट भी किया था, पर वह जा नहीं पाएं। लेकिन सुनील ने सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिए कपिल को शादी की बधाई दी थी। 
 
webdunia
अब सुनिल ग्रोवर एक बार फिर द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले हैं लेकिन इस बार एक ट्विस्ट देखने को मिलेगा। रिपोर्टस के मुताबिक सुनिल ग्रोवर इस शो में गुत्थी या डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रूप में नहीं बल्कि एक मेहमान के तौर पर दिखेंगे। दरअसल, सुनील अपनी और सलमान खान की फिल्म भारत के प्रमोशन के लिए आएंगे। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम साथ होगी।
 
webdunia
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने साल 2017 में एक साथ काम किया था। लेकिन फिर एक टूर के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके बाद सुनील ने ये शो छोड़ दिया था और अभी तक दोनों अलग ही काम कर रहे हैं। सुनील फिल्म भारत से पहले 'कानपुर वाले खुरानाज' लेकर आए थे, लेकिन यह शो बंद हो गया। जिसके बाद सुनील के कपिल के शो में लौटने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि बाद में उन्होंने बताया कि वह भारत की शूटिंग कर रहे हैं, इसलिए उनका शो ऑफ एयर हुआ है। 
 
फिल्म भारत में लीड रोल निभा रहे सलमान खान 'द कपिल शर्मा शो' के को-प्रड्यूसर भी हैं। वहीं, अली अब्‍बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत में सलमान और सुनिल के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू, नोरा फतेही और वरुण धवन भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बॉक्स ऑफिस पर कैसी है टोटल धमाल की शुरुआत?