Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

RRR Box Office Collection : आरआरआर के पहले वीकेंड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये पार

हमें फॉलो करें RRR Box Office Collection : आरआरआर के पहले वीकेंड का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये पार
, सोमवार, 28 मार्च 2022 (14:54 IST)
एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। पहले हिंदी वर्जन की बात की जाए। फिल्म ने शुक्रवार 19 करोड़ रुपये, शनिवार 24 करोड़ रुपये और रविवार को 31.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हिंदी वर्जन के पहले वीकेंड का कुल कलेक्शन 74.50 करोड़ रुपये रहा है।

 
फिल्म ने रविवार को 31.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। महामारी के दौर में पहली बार किसी फिल्म ने एक दिन में 30 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। इसके पहले अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने एक दिन में 26.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
 
webdunia
जहां तक वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात है तो आरआरआर के ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहले वीकेंड में ही 500 करोड़ के पार चले गए हैं।
 
एसएस राजामौली निर्देशित आरआरआर में रामचरण और एनटीआर जूनियर लीड रोल में हैं। अजय देवगन और आलिया भट्ट ने कैमियो किया है। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्कर 2022 : जेन कैंपियन ने जीता बेस्ट डॉयरेक्ट का अवॉर्ड, बनीं ऑस्कर जीतने वाली तीसरी महिला निर्देशक