Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

श्रीदेवी के सिर पर गहरी चोट का निशान!

हमें फॉलो करें श्रीदेवी के सिर पर गहरी चोट का निशान!
, मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (14:53 IST)
श्रीदेवी की मौत को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट के बारे में कहा जा रहा है कि श्रीदेवी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। 
 
श्रीदेवी के सिर पर गहरी चोट लगी है। ये चोट कैसे आई, फिलहाल इस पर जांच चल रही है। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से भी पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। 
 
गौरतलब है कि दुबई की एक होटल में श्रीदेवी की बाथटब में डूबने से मृत्यु हो गई थी। उस समय वाशरूम के बाहर उनके पति बोनी कपूर मौजूद थे। 
 
शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि संतुलन खोने और बाथटब में गिर कर डूबने से श्रीदेवी की मृत्यु हुई है, लेकिन पुलिस अब इस मामले में और जांच करना चाहती है। 
एक स्पेशल मेडिकल पैनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का बारीकी से अध्यन कर रही है। यह पैनल निर्णय करेगा कि दोबारा पोस्टमार्टम जरूरी है या नहीं। 
 
खलीज टाइम्स के अनुसार दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को ले जाने के लिए के जरूरी कागजात सौंप दिए हैं। इसके बाद शरीर पर केमिकल लेप लगाया जाएगा और इसमें करीब चार घंटे लगेंगे। 
 
श्रीदेवी जिस होटल में ठहरी थीं वहां का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। 
 
श्रीदेवी के खून में शराब के अवशेष भी मिलने की बात हो रही है। हालांकि श्रीदेवी को जानने वालों का कहना है कि वे शराब नहीं पीती थीं। कभी-कभी वे वाइन पी लेती थीं। 
 
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर भी दुबई पहुंच गए हैं। इधर मुंबई में श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार हो रहा है ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके, लेकिन यह कब होगा इस बारे में अभी कोई भी बता नहीं पा रहा है।      

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अर्जुन कपूर पहुंचे दुबई