Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिम्बा का नया धांसू पोस्टर, आंख में आंख डालते नजर आए हीरो और विलेन

हमें फॉलो करें सिम्बा का नया धांसू पोस्टर, आंख में आंख डालते नजर आए हीरो और विलेन
रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म सिम्बा को रिलीज होने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। फिल्म का प्रचार-प्रसार जोर-शोर से चल रहा है। रणवीर सिंह, सारा अली खान और रोहित शेट्टी न केवल इंटरव्यू दे रहे हैं बल्कि टीवी शो में भी जाकर अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। 
 
फिल्म के नए पोस्टर भी लगातार रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में फिल्म का एक नया पोस्टर जारी हुआ है जो धांसू है। फिल्म में हीरो की भूमिका में रणवीर सिंह और विलेन के रोल में सोनू सूद हैं। 
 
इन दोनों किरदारों के इर्दगिर्द फिल्म घूमती है और पोस्टर में ये दोनों आंखों में आंखें डालते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर गुस्से वाले भाव है। 
 
फिल्म के लिए रणवीर और सोनू ने अलग तरह का लुक अपनाया है और दोनों का ही लुक शानदार है। फिल्म को लेकर जिस तरह की उत्सुकता है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग लेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शाहरुख का खुलासा, महाभारत में यह किरदार निभाएंगे आमिर खान