Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की नई रिलीज डेट आई सामने, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

हमें फॉलो करें सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की नई रिलीज डेट आई सामने, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (12:42 IST)
रोमांटिक फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले फिल्ममेकर करण जौहर अब एक्शन ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं। बीते दिनों करण ने अपनी पहली एक्शन फिल्म 'योद्धा' की घोषणा की थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

 
फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे हैं। इस फिल्म को 11 नवंबर 2022 को रिलीज करने का ऐलान किया गया था। हालांकि 'योद्धा' का काम तय समय तक पूरा नहीं हो पाने की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया। 
 
अब फिल्म 'योद्धा' 7 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली हैं। करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। 
 
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पाटनी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्माण हीरू जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा किया गया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कार्तिक आर्यन से पहले वरुण धवन को ऑफर हुई थी 'हेरा फेरी 3', इस वजह से कर दिया मना