Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एबीसीडी 3 में श्रद्धा कपूर बनेंगी पाकिस्तानी डांसर!

हमें फॉलो करें एबीसीडी 3 में श्रद्धा कपूर बनेंगी पाकिस्तानी डांसर!
बॉलीवुड निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में पहले कैटरीना कैफ नजर आने वाली थीं लेकिन उन्होंने फिल्म छोड़ दी और ये फिल्म श्रद्धा कपूर की झोली में जा गिरी।
 
webdunia
अब इस फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। इससे पहले एबीसीडी 2 में भी श्रद्धा और वरुण की जोड़ी दिखाई दी थी और यह फिल्म हिट साबित हुई थी। एबीसीडी 3 की शूटिंग अमृतसर में शुरू हो चुकी है। वरुण धवन ने तो फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है लेकिन श्रद्धा कपूर ने अब तक शूटिंग शुरू नहीं की है।
 
webdunia
रिपोर्टस के मुताबिक वरुण धवन इस फिल्म में एक पंजाबी शख्स की भूमिका में नजर आएंगे जबकि श्रद्दा कपूर फिल्म में एक यंग पाकिस्तानी डांसर के रूप में नजर आएंगी। फिल्म के ज्यादातर हिस्से की शूटिंग लंदन में की जाएंगी और इसीलिए फिल्म की पूरी टीम जल्द ही इंग्लैंड निकलने वाली है। 
 
खबरों के अनुसार श्रद्धा कपूर भी फरवरी में लंदन के लिए निकल जाएंगी और वहां फिल्म की टीम को जॉइन करेंगी। इस फिल्म के लिए श्रद्धा नए डांस फॉर्म भी सीख रही हैं। श्रद्धा को प्रशांत शिंदे और तानिया टोरियो ट्रेनिंग दे रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शो पर मचे बवाल के बाद अब इस विवादास्पद विषय पर फिल्म बनाना चाहते हैं करण जौहर