Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिल्पा शेट्टी का 6 साल का बेटा है मार्शल आर्ट्स चैंपियन, देखिए फोटो

हमें फॉलो करें शिल्पा शेट्टी का 6 साल का बेटा है मार्शल आर्ट्स चैंपियन, देखिए फोटो
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इन दिनों भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन वे अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वे अक्सर अपने फिटनेस वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार शिल्पा ने अपना नहीं बल्कि अपने 6 साल के बेटे वियान का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 
इस तस्वीर में वियान मार्शल आर्ट स्टंट परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा कि अपने 6 साल के बेटे पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। टाइगर श्रॉफ इसे यूं ही इंस्पायर करते रहना।
 
 
टाइगर श्रॉफ मार्शल आर्ट्स और जिमनास्ट में ट्रेंड हैं। शिल्पा के बेटे वियान टाइगर श्रॉफ के बहुत बड़े फैन हैं। वे टाइगर की तरह डांस भी करते हैं। 
 
फोटो में वे व्हाइट मार्शल आर्ट आउटफिट पहने स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। शिल्पा इन दिनों अपने नए शो 'हियर मी लव मी' को होस्ट कर रही हैं। वे बॉलीवुड की मोस्ट फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। शिल्पा लंबे समय से योग और फिटनेस पर काम कर रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 साल छोटे मॉडल के साथ 43 साल की सुष्मिता सेन कर रही हैं रोमांस!