Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शहनाज़ गिल के पिता पर फायरिंग, दो दिन पहले ही जॉइन की BJP

शहनाज़ गिल के पिता संतोख सिंह पर जानलेवा हमला बाइक सवारों ने किया। उनकी कार पर बरसाई गोलियां।

हमें फॉलो करें शहनाज़ गिल के पिता पर फायरिंग, दो दिन पहले ही जॉइन की BJP
, मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (12:11 IST)
बिग बॉस फेम शहनाज़ गिल अभी सिद्धार्थ शुक्ला के गम से ही नहीं उबरी हैं और पिता संतोख सिंह सुख पर कथित तौर पर फायरिंग होने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 दिसम्बर की शाम को अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में हुई। 
 
संतोख सिंह सुख ने पुलिस को बताया कि कार को साइड में खड़ी कर उनके सुरक्षाकर्मी ढाबे के पास बने शौचालय में गए। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोग कार के पास आए और उन्होंने कार पर चार गोली चलाई। 
 
उस समय संतोख सिंह और ड्राइवर कार में ही थे और उनकी बाल-बाल जान बची। गौरतलब है कि संतोख ने दो दिन पहले ही बीजेपी जॉइन की है। 
 
संतोख सिंह का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस ने घटनास्थल से चार खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस का मानना है कि मामला संदिग्ध है और जांच जारी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बेटे की शादी के बाद काम पर लौट एक्टर मिलिंद गुणाजी