Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, 'डंकी' की पहली झलक आई सामने

हमें फॉलो करें शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, 'डंकी' की पहली झलक आई सामने

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (12:10 IST)
Movie Dunki Teaser: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर किंग खान को दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं। वहीं इस खास मौके पर शाहरुख के फैंस को भी एक गिफ्ट मिला है। शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' की पहली झलक सामने आ गई है।
 
आज की जेनेरशन के दो सबसे पसंदीदा नामों में से एक शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के बीच एक खूबसूरत कोलब्रेशन के लिए वो साथ आये हैं। उनकी यह फिल्म सिनेमा की मिठास और पुरानी यादों को वापस लाना और पुरानी यादों को ताजा करने का लक्ष्य रखती है।
 
मेकर्स ने 'डंकी ड्रॉप 1' से पर्दा उठाया है, यह दर्शकों को राजकुमार हिरानी की अनोखी दुनिया की एक झलक देता है, यह चार दोस्तों और उनके विदेश जाने की यात्रा की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। डंकी ड्रॉप 1 उनके सपनों को साकार करने के लिए शुरू की जाने वाली अनोखी लेकिन जीवन बदल देने वाली यात्रा की झलक है। 
 
वास्तविक जीवन के अनुभवों से प्रेरित, डंकी प्यार और दोस्ती की शानदार कहानी है, जो इन कहानियों को एक साथ लाती है, और मजेदार और दिल तोड़ने वाले जवाब देती है। वीडियो आपको बोमन ईरानी, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और शाहरुख खान सहित असाधारण टैलेंटेड ग्रुप द्वारा निभाए गए रंगीन किरदारों के साथ एक रोलरकोस्टर सवारी पर ले जाएगा।
 
webdunia
फिल्म में शाहरुख हार्डी बने हैं और अपने दोस्तों को इंग्लैंड पहुंचाना चाहते थे। वीडियो में ढेर सारी कॉमेडी और पंच है, लेकिन शुरुआत में कुछ ऐसा भी दिखाया गया है, जिसे देख आप डर जाएंगे। यह एक आकर्षक, मार्मिक और अनोखी कहानी की झलक भी पेश करता है जो सिनेमाई कहानी कहने की वापसी का प्रतीक है और क्रिसमस पर दुनिया भर के दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है।
 
JIO स्टूडियोज़, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की प्रस्तुति, इस फिल्म को राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित किया गया है। राजकुमार हिरानी के साथ अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित इसे लिखा गया है। 'डंकी' इस साल 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'12वीं फेल' की सक्सेस के बाद महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंची विधु विनोद चोपड़ा की टीम