Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'पठान' के तूफान के बीच सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई शाहरुख खान की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म

हमें फॉलो करें 'पठान' के तूफान के बीच सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई शाहरुख खान की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2023 (18:04 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में छाई हुई है। इसी बीच उनकी एक और सुपरहिट फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक थिएटर में चलने वाली फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' दोबारा रिलीज हो गई है। 

 
शाहरुख खान और काजोल स्टारर सुपरहिट फिल्म 'डीडीएलजे' वेलेंटाइन डे के खास मौके पर दोबारा सिनेमाघरों में 10 फरवरी को रिलीज की गई है। यह फिल्म केवल मल्टीप्लेक्स में एक सप्ताह तक चलेगी। फिल्म को 37 से अधिक शहरों में रिलीज किया गया है। 
 
वाईआरएफ के डिस्ट्रीब्यूशन उपाध्यक्ष रोहन मल्होत्रा ने कहा, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे सिनेमा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म है, जो अपनी ऐतिहासिक रिलीज के बाद से ही कई पीढ़ियों से, भारत और भारतीयों के लिए रोमांस का पर्याय बन गई है।
 
उन्होंने कहा, दर्शकों और प्रशंसकों द्वारा हमें लगातार फिल्म के व्यापक प्रदर्शन के लिए अनुरोध किया जाता रहा है ताकि वे बार-बार इस माइलस्टोन फिल्म को अपने दोस्तों और परिवार के साथ सिनेमाघरों में देख सकें। इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर हम उनकी ये ख्वाहिश पूरी कर रहे हैं। 10 फरवरी से पूरे भारत में, डीडीएलजे को केवल एक सप्ताह के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।
 
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान और काजोल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। यह आदित्य के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। इस फिल्म से शाहरुख किंग ऑफ रोमांस बनकर उभरे थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंडियन आइडल सीजन 13 : इस वीकेंड शो में शिरकत करेंगे प्यारेलालजी और श्रेया घोषाल