Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख खान के स्टारडम के ये हाल... सुशांत भी नहीं डरते उनसे!

हमें फॉलो करें शाहरुख खान के स्टारडम के ये हाल... सुशांत भी नहीं डरते उनसे!
शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं और कहने वाले तो कह रहे हैं कि उनका वक्त अब बीत चुका है। उनके स्टारडम में पहले जैसी बात नहीं है। इस मसले पर शाहरुख फिलहाल चुप हैं क्योंकि वे इस बात का जवाब एक हिट फिल्म के जरिये देना चाहते हैं। 
 
शाहरुख खान इस समय आनंद एल राय के साथ एक फिल्म कर रहे हैं जिसमें वे बौने बने हैं। यह फिल्म 2018 के क्रिसमस पर रिलीज करने की घोषणा की गई है। इस फिल्म से टक्कर लेंगे सुशांत सिंह राजपूत। उनकी फिल्म 'केदारनाथ' को इसी सप्ताह में रिलीज करने की घोषणा की गई है। 
 
इससे चर्चा चल पड़ी है कि क्या सुशांत को किंग खान से डर नहीं है। क्या शाहरुख से अब नए हीरो भी नहीं डर रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरुख की फिल्मों को लगातार चुनौती मिल रही है। उनकी 'रईस' के सामने रितिक 'काबिल' ले आए। उनकी 'दिलवाले' के सामने रणवीर की 'बाजीराव मस्तानी' रिलीज हुई थी। वैसे सूत्रों का कहना है कि 2018 क्रिसमस में अभी काफी समय है और इसमें बदलाव भी देखने को मिल सकता है। 
 
अभिषेक कपूर की केदारनाथ जिससे सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपनी शुरुआत करने जा रही हैं को 2018 के मध्य में रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसे दिसम्बर 2018 में रिलीज किया जाएगा। 
 
फिल्म में केदारनाथ में आई बाढ़ के सीन भी जोड़े जाने हैं जिनके लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। 2013 में उत्तराखंड में आई भयंकर बाढ़ से सैकड़ों लोगों की जान गई थी। फिल्म में इन दृश्यों को दिखाने के लिए निर्माता बढ़े स्तर पर प्लानिंग कर रहे हैं। अब इसके लिए लंबा समय तो लगना ही है। इसके अलावा यह भी खबर आई है कि इस सीन को निर्माता मुंबई में फिल्माना चाहते हैं। मुंबई के ही किसी जगह को लेकर इस पर केदारनाथ का सेट बनाया जाएगा। 
 
फिल्म का पहला शेड्युल केदारनाथ में शूट हो चुका है। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बालाजी मोशन पिक्चर्स और क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इत्तेफाक का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड