Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख खान के लिए सलमान खान को कैटरीना कैफ करा रही हैं इंतजार

हमें फॉलो करें शाहरुख खान के लिए सलमान खान को कैटरीना कैफ करा रही हैं इंतजार
प्रियंका चोपड़ा ने 'भारत' छोड़कर सलमान खान को ऐसा झटका दिया है कि सलमान कभी इस बात को नहीं भूलेंगे। प्रियंका के साथ भविष्य में फिल्म करने का तो सवाल ही नहीं उठता। प्रियंका को भी अपने किए की सजा मिल गई। जिस हॉलीवुड फिल्म के लिए उन्होंने सलमान की फिल्म ठुकराई थी, वो फिल्म अब खटाई में पड़ गई है। 
webdunia

 
प्रियंका चोपड़ा की जगह सलमान ने ताबड़तोड़ कैटरीना कैफ को फिट किया। अपने दोस्त की मदद के लिए कैटरीना ही आगे आईं, लेकिन वे अब सलमान को इंतजार करवा रही हैं। प्रियंका अगस्त से शूटिंग शुरू करने वाली थीं, लेकिन कैटरीना कैफ सितंबर से ही शूटिंग शुरू कर पाएंगी। 

webdunia
 
कैटरीना इस समय 'ज़ीरो' में व्यस्त हैं जिसमें शाहरुख खान हैं। 'ज़ीरो' को वे पहले डेट्स दे चुकी हैं और इसलिए सलमान सहित 'भारत' की यूनिट को उनका इंतजार करना पड़ रहा है। अब बेचारे सलमान करें भी तो क्या, सिवाय इंतजार के? प्रियंका ने उन्हें झटका ही ऐसा दिया है। 

 
ज़ीरो में कैटरीना को कैटरीना कैफ के ही रूप में पेश किया है। वे फिल्म में ग्लैमरस अवतार में दिखाई देंगी। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि कैटरीना पहले शायद ही किसी फिल्म में इतनी खूबसूरत नजर आई हों जितना कि 'ज़ीरो' में नजर आएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हो गई ऐसी बात कि जाह्नवी कपूर को अभी भी नहीं हो रहा है यकीन