Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सलमान खान की बहन अर्पिता के घर हुई लाखों की चोरी, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार

हमें फॉलो करें सलमान खान की बहन अर्पिता के घर हुई लाखों की चोरी, पुलिस ने नौकर को किया गिरफ्तार

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 18 मई 2023 (11:04 IST)
Arpita khan jewelry stolen : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर लाखों की चोरी हो गई है। अर्पिता के घर से 16 मई को डायमंड के इयररिंग्स चोरी हो गए। इस इयररिंग्स की कीमत 5 लाख रुपये से भी ज्यादा है। अर्पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने अपने नौकर पर चोरी करने का शक जताया था।   

 
अर्पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने नौकर से पूछताछ की और जांच पड़ताल के बाद उसे गिरफ्तार करते हुए चोरी हुए इयररिंग्स बरामद कर लिए है। 
 
अर्पिता खान ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उनके डायमंड के इयररिंग्स घर पर एक मेकअप ट्रे में रखे हुए थे। उन्होंने जब दोबारा चेक किए तो वह गायब हो चुके थे। उन्होंने बताया था कि संदीप उनके घर पर हाउसकीपिंग का काम कर रहा था। वह ज्यादा समय से उनके घर पर नहीं था, सिर्फ 4 महीने ही हुए थे। 
 
वह घर में 11 लोगों की टीम के साथ काम कर रहा था। संदीप ने डायमंड इयररिंग्स चुराई और किसी को बिना बताए घर से गायब हो गया। जिसके बाद सभी का शक उसपर गया और बाद में जूलरी भी उसी के पास से बरामद की गई। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में बैग लेकर पहुंचीं गोविंदा की पत्नी सुनीता, पुजारी सहित दो को मिला नोटिस