Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रियंका ने बढ़ाया सलमान की तरफ दोस्ती का हाथ, लेकिन माफ करने के मूड में नहीं सलमान

हमें फॉलो करें प्रियंका ने बढ़ाया सलमान की तरफ दोस्ती का हाथ, लेकिन माफ करने के मूड में नहीं सलमान
प्रियंका चोपड़ा जानती हैं कि उनसे गलती तो हो ही गई है। ऐन वक्त पर सलमान की फिल्म 'भारत' यह कह कर छोड़ दी कि वे अपने बॉयफ्रेंड निक से शादी करना चाहती हैं, जबकि बात दरअसल यह थी कि उन्हें एक बड़ी हॉलीवुड मूवी मिल गई थी। प्रियंका ने यह भी नहीं सोचा कि यह बात कैसे छिपी रह सकती थी। जब सलमान को हकीकत मालूम हुई तो वे दु:खी भी हुए और गुस्सा भी। उधर जिस फिल्म के लिए प्रियंका ने 'भारत' छोड़ी थी उसका बनना भी खटाई में पड़ गया है। 
 
प्रियंका अब सलमान की नाराजगी दूर करना चाहती हैं। वैसे सलमान उनसे बरसों से नाराज चल रहे थे जब प्रियंका ने उनकी एक फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। बड़ी मुश्किल से वे प्रियंका के साथ भारत करने के लिए राजी हुए थे और प्रियंका ने फिर उन्हें नाराज कर दिया। 
सलमान के जीजा आयुष शर्मा की पहली फिल्म 'लवरात्रि' रिलीज होने वाली है। इसके ट्रेलर के रिलीज होते ही प्रियंका ने आयुष को बधाई देते हुए सलमान की तरफ अपने कदम बढ़ाए, लेकिन सलमान या उनके परिवार से किसी ने भी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। सलमान के नजदीकी लोगों का कहना है कि अब सलमान नहीं मानने वाले हैं चाहे प्रियंका कुछ भी कर लें। पूरा का पूरा खान खानदान उनसे नाराज है। 
 
प्रियंका को सूझ नहीं रहा है कि सलमान की गुड बुक में अपना नाम फिर से शामिल करने के लिए वे क्या करें? 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब नाग ने नागिन पर लाइन मारी...