Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान ने सुलझाया सोनाक्षी सिन्हा और जैकलीन का पंगा

हमें फॉलो करें सलमान खान ने सुलझाया सोनाक्षी सिन्हा और जैकलीन का पंगा
सलमान खान ने सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में लांच किया। मोटी-तगड़ी सोनाक्षी ने कभी सोचा भी नहीं था कि वे हीरोइन बनेंगी। सलमान ने न केवल उनका वजन कम करवाया बल्कि 'दबंग' में मौका भी दिया। 
 
इसके बाद सलमान ने जैकलीन फर्नांडीज के करियर में दिलचस्पी ली। शुरुआती असफलता के बाद शायद जैकलीन के दिल में बॉलीवुड छोड़ने का खयाल आया होगा। ऐसे समय सलमान ने उन्हें 'किक' दिला दी जिसका असर उनके करियर में भी हुआ। दोनों हीरोइन सलमान पर अपना हक जमाने की कोशिश में लगी और एक-दूसरे को दुश्मन मान बैठी। 
 
हाल ही में सलमान इन दोनों के साथ 'दबंग टूर' पर ऑस्ट्रेलिया में गए थे। सलमान को समझ में आ गया कि ये दोनों एक-दूसरे से बात करना तो दूर देखना भी पसंद नहीं करती। कभी भी स्थिति विस्फोटक हो सकती है। समझदारी इसी में है कि वक्त रहते खतरे को टाल दिया जाए। 
 
सूत्रों के अनुसार सलमान ने जैकलीन और सोनाक्षी को बुलाया। साथ में बैठाया। तमाम बातों को भूलाकर नई शुरुआत करने को कहा। अब दोनों में बातचीत शुरू हो गई है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोलमाल अगेन के कलाकारों को कितनी मिली फीस