Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्म भारत में यह कलाकार बनेगा सलमान खान का पिता, प्रियंका चोपड़ा करेंगी पत्नी का किरदार

हमें फॉलो करें फिल्म भारत में यह कलाकार बनेगा सलमान खान का पिता, प्रियंका चोपड़ा करेंगी पत्नी का किरदार
सलमान खान की फिल्म 'भारत' एक बड़े बजट की भव्य फिल्म है और फिल्म से कई बड़े कलाकारों को जोड़ा जा रहा है। सलमान खान के पिता की भूमिका के लिए अब जैकी श्रॉफ को फाइनल किया गया है। ये दोनों कलाकार आठ साल बाद साथ फिल्म करेंगे। इसके पहले वे 2010 में रिलीज 'वीर' में साथ थे जो कि सलमान की एक असफल फिल्म थी। 

webdunia
 
फिल्म से जुड़े लोगों के मुताबिक फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने जब सलमान से राय मांगी कि उनके पिता के रोल के लिए किस अभिनेता को लिया जाए तो सलमान ने जैकी श्रॉफ का नाम लिया। जैकी यह फिल्म करने के लिए तुरंत राजी हो गए। 
 
जैकी का रोल बहुत बड़ा तो नहीं है, लेकिन महत्वपूर्ण जरूर है। इसलिए सलमान चाहते थे कि कोई नामी कलाकार इस भूमिका को निभाए और उन्होंने जैकी का नाम सुझाया। 

webdunia
 
प्रियंका चोपड़ा फिल्म में सलमान की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। जिस तरह से सलमान इस फिल्म में अलग-अलग उम्र के दिखाई देंगे उसी तरह का लुक प्रियंका का भी रहेगा। इस फिल्म में आजादी के बाद से हुई महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सलमान खान करेंगे इस सुपरहिट दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रिमेक, करेंगे आदमखोर बाघों का शिकार