Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डबल धमाका... ईद भी मेरी क्रिसमस भी मेरा

हमें फॉलो करें डबल धमाका... ईद भी मेरी क्रिसमस भी मेरा
पिछले कुछ वर्षों में यह परम्परा ही बन गई है कि ईद पर सलमान खान की फिल्म रिलीज होती है। दूसरे फिल्म निर्माताओं ने ईद पर फिल्म रिलीज करने का विचार ही छोड़ दिया है। वे तो मान कर चलते हैं कि सल्लू की फिल्म ईद पर आएगी। ईद पर सलमान ने कई सफल फिल्में दी हैं। 
 
अब सलमान की निगाह क्रिसमस पर जम गई है। हाल ही में सलमान की 'टाइगर जिंदा है' क्रिसमस पर प्रदर्शित हुई और रिकॉर्ड तोड़ सफलता फिल्म ने हासिल की। सलमान की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई। 
 
वैसे 2012 के क्रिसमस पर भी सलमान की फिल्म रिलीज हो चुकी है। तब दबंग 2 रिलीज हुई थी और फिल्म ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। 
 
यही वजह है कि सलमान अब हर साल डबल धमाके के मूड में हैं। एक ईद पर और दूसरा क्रिसमस पर। ईद 2018 पर 'रेस 3' और ईद 2019 में 'भारत' को रिलीज करने की योजना बनाई जा चुकी है। 
 
क्रिसमस 2018 जरूर बिना सलमान के जाएगा, लेकिन 2019 के क्रिसमस पर सलमान 'किक 2' के जरिये नजर आएंगे। अब बेचारे दूसरे स्टार्स कुछ कर भी नहीं सकते क्योंकि सलमान का स्टारडम है ही इतना बड़ा। 
 
सलमान की टाइगर जिंदा है अभी भी थिएटर्स में जमी हुई है। फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 340 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मेरी फिल्म 'पैडमैन' तो हिट हो गई है