Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान की 'भारत' से जुड़ा ये बड़ा स्टार

हमें फॉलो करें सलमान खान की 'भारत' से जुड़ा ये बड़ा स्टार
सलमान खान की 'भारत' की शूटिंग चल रही है जो अगले वर्ष ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म में कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। साथ में दिशा पटानी का भी महत्वपूर्ण रोल है। 
 
सलमान खान इस फिल्म में 18 वर्ष से लेकर तो 70 वर्ष तक के दिखाई देंगे। उनके उम्र के अलग-अलग पड़ावों के जरिये भारत में होने वाली महत्वपूर्ण घटनाएं दिखाई जाएंगी। 
 
फिल्म के बारे में ताजा खबर यह मिली है कि वरुण धवन को भी इससे जोड़ लिया गया है। जब वरुण को यह फिल्म ऑफर की गई तो उन्होंने तुरंत स्वीकार ली। उनका रोल लंबा नहीं लेकिन महत्वपूर्ण जरूर होगा। 

webdunia

 
सलमान और वरुण पर जल्दी ही सीन फिल्माए जाएंगे। वरुण तो फिल्म की शूटिंग करने के लिए आबू धाबी रवाना भी हो गए हैं। वे सलमान की इस फिल्म का हिस्सा बनने पर खुश बताए जा रहे हैं। 
 
वरुण की हिट फिल्म 'जुड़वां 2' में सलमान ने कैमियो किया था जो कि सलमान की 1997 में रिलीज हिट फिल्म का सीक्वल था। शायद इसीलिए वरुण ने भारत में काम करना मंजू किया है। 
 
अली अब्बास ज़फर निर्देशित इस फिल्म का निर्माण अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले को लेकर शक्ति कपूर का अजीबो-गरीब बयान