Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फिल्म भारत में सलमान खान के 5 लुक में से एक लुक सामने आया

हमें फॉलो करें फिल्म भारत में सलमान खान के 5 लुक में से एक लुक सामने आया
फिल्म भारत सलमान खान के करियर की बड़ी फिल्मों में से एक है जिसमें उनके लुक्स से लेकर तो फिल्म की कहानी तक हटके होगी। सलमान खान इसमें उम्र के अलग-अलग दौर में दिखेंगे और इसीलिए उनके लुक्स भी अलग-अलग होंगे। बताया जा रहा है कि वे फिल्म में 5 लुक्स में दिखाई देंगे। पेश है सलमान के पांच अलग-अलग
लुक में से एक लुक की पहली झलक। 
 
इस लुक को सलमान के स्टाइलिस्ट एश्ले रेबेलो ने रिविल किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे पोस्ट किया है और लिखा है - भारत में सलमान खान।   
 
इस फिल्म में 60 सालों का भारत का इतिहास दर्शाया जाएगा। साथ ही यह फिल्म सलमान के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी उम्र के अलग-अलग पड़ाव से गुजरता है। फिल्म को अबु धाबी, स्पेन, पंजाब और दिल्ली में फिल्माया जाएगा। 
 
फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफ़र कर रहे हैं। भारत को अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ़ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरिज द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। भारत अगले साल ईद पर देखने को मिलेगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

धड़क का बॉक्स ऑफिस पर पांचवां दिन