Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बजरंगी भाईजान की चीन के बॉक्स-ऑफिस पर भारी कमाई के साथ शुरुआत

हमें फॉलो करें बजरंगी भाईजान की चीन के बॉक्स-ऑफिस पर भारी कमाई के साथ शुरुआत
आमिर खान की तीन फिल्में बॉलीवुड ही नहीं चीन के बॉक्स-ऑफिस पर भी धमाल मचा चुकी हैं। इसी राह पर चलते हुए सलमान खन ने भी चीन में अपनी एक फिल्म प्रदर्शित करने का फैसला लिया था। उनका यह निर्णय सफल रहा और फिल्म ने चीन में जमकर कमाई की। 
 
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' 2 मार्च 2018 को चीन में प्रदर्शित हुई। चीन के लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आई। फिल्म को पाकिस्तान में भी सराहा गया था। इसकी कहानी एक ऐसी बच्ची की थी जो अपने देश से बाहर आकर खो गई थी। बजरंगी भाईजान ने इसकी मदद की और उसके देश पहुंचाया। इस तरह देश और समाज से परे मदद की यह फिल्म भारत में ही नहीं चीन में भी बहुत पसंद की गई। 
 
इस फिल्म ने चीन बॉक्स-ऑफिस पर पहले दिन ही करीब 2.20 मिलियन यानी 14 करोड़ रुपए का कारोबार किया। फिल्म को चीन में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। अभी इसकी हफ्ते भर की कमाई भी बाकी है। सलमान की इस फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन इस फिल्म की सक्सेस बता रहा है। बजरंगी भाईजान ने भारत में करीब 320.34 करोड़ की कमाई की थी। 
 
आमिर की भी कई फिल्म चीन में प्रदर्शित हुई और सुपरहिट रही। जबकी उनकी भारत की कमाई खास नहीं थी। अब बजरंगी भाईजान को भी चीन की जनता ने बेहद पसंद किया। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भारतीय सिनामा का विदेशों में कितना क्रेज़ है। बजरंगी भाईजान को कबीर खान ने निर्देशित किया था। इसमें सलमान खान के साथ करीना कपूर खान और हर्षाली मल्होत्रा लीड रोल में थीं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

फिल्मों में होली