Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक बार फिर यहां साथ आएंगे शाहरुख-सलमान

हमें फॉलो करें एक बार फिर यहां साथ आएंगे शाहरुख-सलमान
शाहरुख खान और सलमान खान की दोस्ती बॉलीवुड में मशहूर है। हालांकि कुछ वजहों से इनमें कड़वाहट आ गई थी लेकिन अब दोनों साथ हैं और फैंस उन्हें हमेशा साथ देखने के लिए बेकरार रहते हैं। 
 
हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म 'ज़ीरो' का टीज़र रिलीज़ हुआ जिसमें उनके साथ सलमान भी नज़र आ रहे हैं। ऐसे में फैंस को ईद का तोहफा मिल गया था। अब खबर है कि दोनों दोबारा साथ नज़र आने वाले हैं। 
 
जी हां, सलमान खान के रियलिटी शो दस का दम में जल्द ही शाहरुख खान भी नज़र आने वाले हैं। सलमान का यह शो अपने आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में मेकर्स की प्लानिंग है कि शाहरुख और सलमान साथ में नज़र आएं। इसके पिछले कुछ एपिसोड्स में स्टार्स शामिल हो चुके हैं। ऐसे में सलमान का शो हो और शाहरुख ना आए तो कैसे चल सकता है। 
 
इसलिए मेकर्स दोनों खानों को साथ में छोटे पर्दे पर दिखाना चाहते हैं। अब इसकी शूटिंग कब होगी यह तो नहीं पता। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'ज़ीरो' में व्यस्त हैं तो वहीं सलमान खान भी उनके दबंग टूर रिलोडेड में विदेश गए हुए हैं। 
 
जैसे ही दोनों ही फ्री डेट्स मैच करती हैं वैसे ही इसका शूट किया जाएगा। सलमान खान भी शाहरुख की फिल्म 'ज़ीरो' में कैमियो के तौर पर नज़र आने वाले हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अक्षय और जॉन से घबराए देओल्स, 'यमला पगला दीवाना फिर से' नहीं रिलीज होगी 15 अगस्त को