Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सैफ अली खान को अनिल कपूर से मिलती है फिट रहने की प्रेरणा, मानते हैं अपना फिटनेस गुरु

हमें फॉलो करें सैफ अली खान को अनिल कपूर से मिलती है फिट रहने की प्रेरणा, मानते हैं अपना फिटनेस गुरु
मुंबई , शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (12:14 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान मिस्टर इंडिया अनिल कपूर को फिटनेस गुरु मानते हैं। सैफ अली खान बॉलीवुड के उन गिने-चुने चंद सितारों में शामिल हैं जो फिटनेस को लेकर काफी जागरुक रहते हैं। सैफ को इसके लिए काफी मेहनत भी करनी होती है। 
 
सैफ ने बताया है कि बढ़ती उम्र उन्हें परेशान नहीं करती, बल्कि वह उसमें फिट रहने की संभावनाएं खोजने में विश्वास करते हैं। उन्होंने बताया कि एक वक्त वह सोचने लगे थे कि वह जल्दी ही 50 के हो जाएंगे, फिर 60, फिर 70 और उसके बाद कहानी खत्म। यह सोच कर वह काफी उदास हो जाते थे। 
 
सैफ ने अपनी इस सोच में अब बदलाव कर लिया है। सैफ ने कहा कि उन्हें अनिल कपूर से काफी प्रेरणा मिलती है और वह अनिल कपूर की उम्र में उन्हीं के जैसे फिट दिखना चाहते हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#Metoo: संजना सांघी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में सुशांत सिंह राजपूत ने दी सफाई, टि्वटर ने अनवैरिफाई किया अकाउंट