Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रोहित शेट्टी के बेटे ईशान करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू! बेटे को फिल्म स्कूल छोड़ते वक्त इमोशनल हुए निर्देशक

हमें फॉलो करें रोहित शेट्टी के बेटे ईशान करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू! बेटे को फिल्म स्कूल छोड़ते वक्त इमोशनल हुए निर्देशक

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 24 जुलाई 2023 (11:42 IST)
rohit shetty son ishaan joins film school: रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया है। अब रोहित शेट्टी के बेटे ईशान भी अपने पिता की तरह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। रोहित के बेटे ईशान ने सेंट्रल फिल्म स्कूल जॉइन कर लिया है। रोहित शेट्टी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
 
रोहित शेट्टी ने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की और एक इमोशनल नोट भी लिखा है। तस्वीर में रोहित अपने बेटे ईशान के साथ सेंट्रल फिल्म स्कूल के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, 'उसे प्ले स्कूल छोड़ने से लेकर फिल्म स्कूल तक... समय उड़ जाता है।' रोहित शेट्टी की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स कमेंय करते हुए ईशान को बधाई दे रहे हैं। 
 
बता दें कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' जल्द ही रिलीज होने वाली है। रोहित 'सिंघम अगेन' और 'गोलमाल' फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कालकूट : एसिड अटैक सर्वाइवर के मेकअप में खुद को देखकर भावुक हुईं श्वेता त्रिपाठी