Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे जावेद अख्तर

हमें फॉलो करें न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे ऋषि कपूर से मिलने पहुंचे जावेद अख्तर
, शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 (15:32 IST)
बॉलीवुड स्टार ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं। ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू और बेटा रणबीर कपूर भी मौजूद है। हाल ही में ऋषि कपूर के दोस्त मशहूर गीतकार जावेद अख्तर उनसे मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे। ऋषि ने सोशल मीडिया पर जावेद अखतर के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी। 
 
webdunia
ऋषि कपूर ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि हम लोगों को हंसाने और इंटरटेन करने के लिए थैंक यू जावेद साहब। यहां मिलने आने के लिए आपका धन्यवाद। आपके ब्लॉकबस्टर म्यूजिकल शो के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। मेरा यकीन मानिए ये एक शानदार आइडिया है। 
 
तस्वीर में ऋषि कपूर के साथ नीतू कपूर और जावेद अख्तर नजर आ रहे हैं और सबके चेहरे पर स्माइल है। न्यूयॉर्क जाने के बाद से सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अब तक उनसे मिलने न्यूयॉर्क प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, सोनाली बेन्द्रे भी पहुंच चुकी हैं।
 
webdunia
हाल ही में एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें वे अपने दोस्त और पत्नी नीतू कपूर संग दुर्गा अष्टमी के मौके पर माता के दरबार में पहुंचे थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#MeToo कैंपेन में फंसे निर्देशक मुकेश छाबड़ा की फॉक्स स्टार से छुट्टी