Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सलमान खान के व्यवहार से चिढ़ कर ऋषि कपूर कर बैठे सीमा खान से तीखी बहस!

हमें फॉलो करें सलमान खान के व्यवहार से चिढ़ कर ऋषि कपूर कर बैठे सीमा खान से तीखी बहस!
बात सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन की है जिसमें बॉलीवुड के तमाम दिग्गज मौजूद थे। ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने भी इसमें शिरकत की थी जबकि सलमान खान ने शाहरुख के साथ डांस फ्लोर पर माहौल बना दिया था। 
 
दबी जुबां में इन दिनों एक घटना बताई जा रही है जो रिसेप्शन में घटी। कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर की सलमान की भाभी सीमा खान (सोहेल खान की पत्नी) से तीखी बहस हो गई थी जिसके बाद ऋषि पार्टी छोड़ कर चले गए। 
webdunia

सीमा खान से मिलते ही ऋषि कपूर ने सलमान की शिकायत कर दी। ऋषि का कहना था कि सलमान खान उनकी अनदेखी करते हैं। ठीक से दुआ-सलाम भी नहीं करते हैं। सीमा ने इस पर आपत्ति ली तो ऋषि भड़क गए और वहां से चले गए। 
webdunia

बात सलमान खान तक पहुंची। सीमा ने सारा माजरा सलमान को बताया तो वे यह सुन दंग रह गए। बाद में उनका मूड भी खराब हो गया। हालांकि किसी ने भी इस घटना की पुष्टि नहीं की है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नई नवेली दुल्हन सोनम का रेड कार्पेट लुक का इंतजार