Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'धक धक' का ट्रेलर हुआ रिलीज, बाइक ट्रिप पर निकली रत्ना पाठक, फातिमा, दीया मिर्जा और संजना सांघी

हमें फॉलो करें 'धक धक' का ट्रेलर हुआ रिलीज, बाइक ट्रिप पर निकली रत्ना पाठक, फातिमा, दीया मिर्जा और संजना सांघी

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (12:42 IST)
Film Dhak Dhak Trailer: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिल्म 'धक धक' से बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में नया सफर शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म को तापसी पन्नू वायकॉम 18 के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। इस फिल्म में फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक, दीया मिर्जा और संजना सांघी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
 
वहीं अब मेकर्स ने फिल्म 'धक धक' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 3 मिनट चार सेकंड के ट्रेलर में चार महिलाओं की बाइक ट्रिप को दिखाया गया है। ये चारों महिलाएं समाज की बंदिशो को तोड़ते हुए बाइक चलाने का शौक रखती हैं। 
 
ये महिलाएं अलग अलग परिवेश, समाज और उम्र की हैं। सबकुछ अलग होने के बावजूद इनका बाइकिंग प्रेम इन्हें आपस में एक दूसरे से जोड़ता है। ये चार महिलाएं सात दिन की बाइक ट्रिप पर जाती हैं जिस दौरान उन्हें उस आजादी का अनुभव होता है जो उन्हें शायद पूरी जिंदगी में कभी नहीं हुआ था।
 
बता दें कि तरुण डुडेजा द्वारा निर्देशित 'धक धक' को तापसी पन्नू, आयुष माहेश्वरी और प्रांजल खंडडिया ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'मेरा पिया घर आया 2.0' गाना हुआ रिलीज, सनी लियोनी ने दिया माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट