Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर सिंह 'सिम्बा' आगे बढ़ी, दिसम्बर में नहीं होगी रिलीज!

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह 'सिम्बा' आगे बढ़ी, दिसम्बर में नहीं होगी रिलीज!
इस वर्ष दिसम्बर में कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी जिसमें अजय देवगन की टोटल धमाल, शाहरुख खान ज़ीरो और रणवीर सिंह की सिम्बा प्रमुख हैं। सिम्बा इस वर्ष 28 दिसम्बर को प्रदर्शित को होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं जबकि प्रोड्यूसर हैं करण जौहर। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने खबर दी है कि फिल्म को अब आगे बढ़ा दिया जाएगा। 28 दिसम्बर को फिल्म अब शायद ही रिलीज हो। यह कारण नहीं है कि फिल्म तय वक्त तक पूरी नहीं हो पाएगी। कहा जा रहा है कि करण जौहर से फिल्म को आगे बढ़ाने की रिक्वेस्ट की गई है और करण इस बात को शायद ही टाल पाएं। किसने की ये रिक्वेस्ट... 
webdunia

करण को उनके प्रिय दोस्त शाहरुख खान ने फिल्म आगे बढ़ाने के लिए कहा है। शाहरुख खान की 'ज़ीरो' 21 दिसम्बर को रिलीज होने जा रही है। यह इस वर्ष की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। 
 
फिल्म में शाहरुख के अलावा कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा जैसे सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है। फिल्म का टीज़र भी बेहद पसंद किया गया है और किंग खान के फैंस बौने के रूप में शाहरुख को देखने के लिए बैचेन हैं। सिम्बा को क्यों आगे बढ़ाना चाहते हैं शाहरुख... 
webdunia

सभी जानते हैं कि किंग खान इस समय बुरे दौर से गुजर रहे हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। फैन और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्में तो बुरी तरह पिटी। 
 
शाहरुख के लिए 'ज़ीरो' की सफलता निर्णायक है। यदि यह फिल्म पिट जाती है तो शाहरुख खान के स्टारडम पर सवालिया निशान लग जाएंगे। ज़ीरो के एक सप्ताह बाद 'सिम्बा' का प्रदर्शन 'ज़ीरो' को नुकसान पहुंचा सकता है। 
 
चूंकि 'ज़ीरो' के निर्माता करण जौहर हैं जो शाहरुख के अच्छे दोस्त हैं। इसलिए शाहरुख ने रिक्वेस्ट की है। यह बात तय है कि शाहरुख की बात करण नहीं टालेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुंडली भाग्य और इश्कबाज़ को पीछे छोड़ 'नागिन 3', टीआरपी में टॉप पर