Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में आई दरार? एक्टर ने डिलीट की वेडिंग फोटोज

हमें फॉलो करें क्या रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के रिश्ते में आई दरार? एक्टर ने डिलीट की वेडिंग फोटोज

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 8 मई 2024 (11:31 IST)
Ranveer Singh Instagram Account: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों फैंस को अक्सर कपल गोल्स देते नजर आते हैं। रणवीर और दीपिका जल्द ही अपने पहले बच्चे का भी स्वागत करने वाले हैं। इसी रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए हैं। 
 
दरअसल, रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी और दीपिका की शादी की तस्वीरें हटा दी है। इसके बाद से अफवाह उड़ने लगी है कि दीपिका और रणवीर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इससे पहले दीपिका पादुकोण भी 3 साल पहले ही इंस्टाग्राम से अपनी शादी की तस्वीरें डिलिट कर चुकी हैं। 
 
हालांकि रणवीर सिंह ने सिर्फ अपनी शादी की ही तस्वीरें डिलिट नहीं की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट से सैकड़ों तस्वीरें डिलीट कर दी है जो 2023 से पहले की हैं। इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं हैं कि उन्होंने तस्वीरें क्यों डिलीट की। 
 
बता दें कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14 नवंबर 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी। कपल जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाला है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर जल्द ही 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले है। इसके अलावा रणवीर फिल्म 'डॉन 3' में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका पादुकोण कल्कि 2898 एडी में दिखेंगी। 
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Alia Bhatt फिर हुई डीपफेक का शिकार, इस एक्ट्रेस से बदल दिया चेहरा