Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रणवीर सिंह ने श्रीदेवी को डेडिकेट किया अपना 'एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवार्ड'

हमें फॉलो करें रणवीर सिंह ने श्रीदेवी को डेडिकेट किया अपना 'एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवार्ड'
श्रीदेवी बॉलीवुड की सुपरस्टार थीं। हिन्दी, तमिल, तेलुगु और कई भाषाओं में फिल्में करने वाली श्रीदेवी ने करोड़ो दिलों पर राज किया है। उनकी अचानक हुई मौत से पूरा बॉलीवुड सकते में है। उनके जैसी कलाकार दोबारा होना बहुत मुश्किल है। इसलिए एक्टर रणवीर सिंह ने उन्हें अपना एंटरटेनर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड डेडिकेट किया। 
 
रणवीर सिंह को 11 मार्च की शाम 'एंटरटेनर ऑफ द ईयर (मेल) अवार्ड' से सम्मानित किया गया। रणवीर ने अपना यह खिताब श्रीदेवी को डेडिकेट किया। उन्होंने कहा पद्मावत के लिए मेरा पहला अवॉर्ड, अलाउद्दीन खिलजी के लिए पहला पुरस्कार है। मैं यह एंटरटेनर ऑफ द ईयर का खिताब सबसे बड़ी एंटरटेनर श्रीदेवी जी को डेडिकेट करता हूं। 
 
भारतीय सिनेमा में उनका योगदान बेहतरीन है। उन्हें बहुत प्यार से याद किया जाएगा। उन्होंने कई लोगों को इंस्पायर किया और मैं उनमें से एक हूं। यह आपके लिए है श्रीदेवी जी। 

 
वाकई श्रीदेवी ने कई लोगों और बड़े कलाकारों को इंस्पायर किया है। श्रीदेवी के निधन के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उनके घर भी बोनी कपूर से मिलने पहुंचे थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 साल बाद संजू के साथ काम किया : दीपक तिजोरी (वीडियो इंटरव्यू)