Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

47 साल की उम्र में दूल्हा बनेंगे रणदीप हुड्डा, 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग लेंगे सात फेरे!

हमें फॉलो करें 47 साल की उम्र में दूल्हा बनेंगे रणदीप हुड्डा, 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग लेंगे सात फेरे!

WD Entertainment Desk

, रविवार, 5 नवंबर 2023 (16:02 IST)
Randeep Hooda Marriage: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई हैं। फिल्मों से अलावा रणदीप अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। रणदीप बीते काफी समय से मणिपुरी एक्ट्रेस व मॉडल लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं। लिन शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम, रंगून औ मैरी कॉम में काम कर चुकी हैं।
 
वहीं अब खबर आ रही है कि 47 साल के रणदीप हुड्डा 37 साल की अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम संग शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों इस महीने के अंत तक एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
 
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रणदीप और लिन इस महीने के अंत यानी नवंबर में शादी करेंगे। यह शादी काफी प्राइवेट होगी। इसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल होंगे और ये मुंबई में ही होगी। दोनों प्राइवेट सेरेमनी में शादी करने के बाद इसे लेकर अनाउंसमेंट करेंगे।
 
खबरों के अनुसार सूत्र ने बताया कि रणदीप हुड्डा एक प्राइवेट पर्सन हैं और वह अपनी शादी पर मीडिया का ध्यान नहीं खींचना चाहते हैं। शादी पूरी होने के बाद इसकी घोषणा की जाएगी। रणदीप और लिन ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की है। 
 
बता दें कि लिन से पहले रणदीप हुड्डा नीतू चंद्रा के साथ करीब 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। रणदीप हु्ड्डा का नाम एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के संग भी जुड़ चुका है। 
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'नाम के साथ बदनामी भी आती है', खुद पर लगे आरोपों के बीच एल्विश यादव ने शेयर किया नया पोस्ट