Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रणबीर कपूर को विरासत में मिली है अभिनय की कला, पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड

हमें फॉलो करें रणबीर कपूर को विरासत में मिली है अभिनय की कला, पहली ही फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 28 सितम्बर 2023 (15:17 IST)
Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर 41 साल के हो गए हैं। 1982 को जन्में रणबीर को अभिनय की कला विरासत में मिली। रणबीर के पिता ऋषि कपूर और मां नीतु सिंह बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपने सिने करियर की शुरुआत साल 2007 में रिलीज फिल्म 'सांवरिया' से की। इसी फिल्म से अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी शुरुआत की थी।
 
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'सांवरिया' यूं तो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन रणबीर का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस फिल्म के लिए रणबीर फिल्म फेयर के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए। साल 2009 में रिलीज फिल्म 'वेक अप सिड' रणबीर के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई।
 
webdunia
अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेक अप सिड' में रणबीर ने संजीदा अभिनय किया था। इस फिल्म के लिए रणबीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर क्रिटिक्स पुरस्कार दिया गया। साल 2010 में रणबीर को प्रकाश झा की फिल्म 'राजनीति' में काम करने का अवसर मिला। राजनीति पर आधारित इस फिल्म में भी रणबीर ने संजीदा अभिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
 
साल 2011 में रिलीज फिल्म 'रॉकस्टार' ने रणबीर को फिल्म इंडस्ट्री में सही पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका दिलाई। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने एक बार फिर से संजीदा अभिनय किया। इस फिल्म के लिए रणबीर को पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया। इसी फिल्म के लिए उन्हें फिल्म फेयर का क्रिटिक्स पुरस्कार भी दिया गया।
 
webdunia
साल 2012 में रिलीज फिल्म 'बरफी' ने रणबीर को न सिर्फ भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी ख्याति दिलाई। अनुराग बासु के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया। इस फिल्म के लिए भी उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। साल 2013 में रिलीज फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' रणबीर कपूर के करियर की सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर की छवि एक रॉकस्टार की थी।
 
साल 2013 में रणबीर की फिल्म 'बेशर्म' रिलीज हुई। इस फिल्म में रणबीर ने अपने माता-पिता नीतु सिंह और ऋषि कपूर के साथ काम किया। अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी। साल 2015 में रणबीर कपूर की 'रॉय', 'बांबे वेलवेट' और 'तमाशा' जैसी फिल्में रिलीज हुई लेकिन ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकीं। वर्ष 2016 में रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' रिलीज हुई जो हिट साबित हुई।
 
साल 2018 में रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था। इसके बाद रणबीर कपूर ने साल 2022 में 'ब्रह्मास्त्र' और 2023 में तू झूठी मैं मक्कार जैसी हिट फिल्मों में काम किया। 2022 में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी कर ली। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों में एनिमल प्रमुख है।
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर