Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'एनिमल' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, खतरनाक अवतार में नजर आए रणबीर कपूर

हमें फॉलो करें 'एनिमल' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, खतरनाक अवतार में नजर आए रणबीर कपूर

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (14:29 IST)
Animal Movie Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और इसमें रणबीर कपूर का इंटेंस लुक बेहद इंप्रेसिव है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि 'एनिमल' की कहानी दर्शकों का दिल जीत लेगी। 
 
फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर की अपने पिता अनिल कपूर के साथ बॉन्डिंग दिखाई गई है। एनिमल का ट्रेलर रॉ और डार्क है। ट्रेलर की शुरुआतमें रणबीर को काफक्ष सीधा-सादा बच्चा दिखाया गया है, लेकिन आगे चलकर वह बिगड़ैल बन जाते हैं। रणबीर का अपने पिता से रिश्ता काफी उलझा हुआ दिख रहा है। 
 
अपने पिता का बदला लेने के लिए रणबीर ऐसी राह पर निकल पड़ते हैं, जहां से जिंदा लौट पाना बेहद मुश्किल है। ट्रेलर में रणबीर कपूर बचपन से लेकर जवानी और बुढापे तक के रोल में नजर आए हैं. अपने हर किरदार में वे काफी दमदार लग रहे हैं।
 
ट्रेलर में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री की भी झलक देखने को मिल रही है। इसके अलावा बॉबी देओल भी काफी खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर और बॉबी के बीच जबरदस्त लड़ाई होने वाली है।
 
फिल्म 'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म को सीबीएफसी से 'ए' सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या 'बिग बॉस 17' के घर में एंट्री करेंगे ओरी? दिया ऐसा रिएक्शन